फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोबाइल मुहल्ला क्लीनिक का आगाज

मोबाइल मुहल्ला क्लीनिक का आगाज

Wed, 23 May 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल मुहल्ला क्लीनिक का आगाज
सभी केंद्र
विज्ञापन


केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक की सुनाम में दस्तक
विधायक अरोड़ा ने मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक का किया शुभारंभ
कहा- सरकार भाग रही जिम्मेदारियों से, अपनी तरफ से देंगे लोगों को सुविधाएं
मोबाइल सेवा केंद्र भी शुरू, हरेक गांव में पहुंचेगी मोबाइल गाड़ी, ऑक्सीजन सुविधा और टेस्ट भी होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक योजना से प्रेरित होकर स्थानीय विधायक अमन अरोड़ा ने निशुल्क मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक का बुधवार को आगाज किया। विधायक अरोड़ा ने सीएम केजरीवाल से एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने पिता स्वर्गीय भगवान दास अरोड़ा की याद में लोगों को न सिर्फ निशुल्क सेहत सुविधाएं देने का बीड़ा उठाया है बल्कि इसी मोबाइल गाड़ी को सेवा केंद्र का रूप दिया है। उक्त मोबाइल गाड़ी चलता फिरता अस्पताल है और जनकल्याण की योजनाओं की औपचारिकताएं भी इस गाड़ी में पूरी करके लोगों को तुरंत सौंपी जाएंगी। सुनाम हलके के लोगों को ‘सर्विस एट डोर स्टेप’ सुविधा प्रदान कराई गई है। मोबाइल गाड़ी हलके के हर गांव में पहुंचकर मरीजों का निशुल्क इलाज करेगी। इस गाड़ी में एमबीबीएस, एमडीएस व बीडीएस डाक्टर हाजिर रहेंगे। इसके अलावा टेस्ट के लिए गाड़ी में ही लैब स्थापित की गई है। मरीजों की जांच करके तुरंत दवा भी निशुल्क दी जाएंगी। गाड़ी में ऑक्सीजन का प्रबंध किया गया है।

विधायक अरोड़ा ने कहा कि इस गाड़ी में मिनी सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। लोगों की पेंशन संबंध में दिक्कत, आधार कार्ड, दाल आटा और शगुन स्कीम की मुश्किलों का निपटारा इसी गाड़ी में किया जाएगा। सुनाम हलके के गांव बडरूखां से विधायक अरोड़ा ने इस अभियान का आगाज बुधवार को किया है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है लेकिन वह अपने स्तर पर लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन


फोटो:23एसजीआरपी03: सुनाम में मोबाईल क्लीनिक योजना का आगाज करते विधायक अरोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed