{"_id":"5aae99a34f1c1bb6758b6104","slug":"171521392035-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते युवक ने ट्रेन के आगे कूद की आत्महत्या
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी में युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत
शव के हुए टुकड़े, कुत्तों ने शव बुरी तरह से नोच डाला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आर्थिक तंगी में टिब्बा रोड इलाके के रहने वाले साहब सिंह (19) ने शनिवार देर रात को शहीद भगत सिंह नगर इलाके से गुजरने वाली धूरी लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस दौरान शव के टुकड़े टुकड़े हो गए। सर धड़ से अलग हो गया और बाजू भी अलग हो गई। हादसे का देर रात किसी को कुछ पता नहीं चला। जिस वजह से शव कुत्ते बुरी तरह से नोच कर खा गए। रविवार सुबह राहगीर ने शव के टुकड़े देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी के मुलाजिम वहां पहुंच गए। पुलिस ने बचे हुए अंग कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिए।
जांच अधिकारी एएसआई हरधन सिंह ने बताया कि साहब सिंह मूल रूप से मानसा के गांव बीरेवाला में रहता था। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं और अक्सर बीमार रहते हैं। उसकी बहन और मां भी बीमार रहती है। वह काम कर पैसा कमाने के चक्कर में महानगर आ गया। यहां वह किराए के मकान में रहने लगा था, लेकिन काम न मिलने वह परेशान रहने लगा था। शनिवार देर रात को उसने धूरी लाइन पर जा ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि हादसा देर रात का था इस वजह से किसी को कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि शव वारिसों के हवाले कर दिया है।