{"_id":"5a8ef4f04f1c1b4d588b9db4","slug":"171519318256-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बठिंडा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने वीरवार सुबह जान दे दी। सूचना पर पहुंचे सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों ने शव के टुकड़ों को एकत्र किया और रेलवे पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के हवलदार सौदागर सिंह ने संस्था के सदस्यों की सहायता से शव को अस्पताल पहुंचाया।
सहारा जनसेवा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि सहारा कंट्रोल रूम पर सुबह सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी संस्था के वर्कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए और उसका सिर धड़ से अलग हो गया । उन्होंने बताया कि संस्था सदस्यों ने रेलवे पुलिस की हाजिरी में शव के टुकड़ों को एकत्र किया। गोयल ने बताया कि मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस व संस्था सदस्य मिलकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं। रेलवे पुलिस के हवलदार सौदागर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त के बाद ही खुदकुशी के कारणों के बारे में पता लगाया जा सकेगा ।