{"_id":"5a89b2de4f1c1b78028b50fc","slug":"171518973662-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चास लाख रूपये तक के वार्षिक कारोबारी को जीएसटी से मुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्चास लाख रूपये तक के वार्षिक कारोबारी को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख तक के वार्षिक कारोबारी को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)।
रिटेल करियाना मर्चेंट एसोसिएशन का 12वां वार्षिक समागम बाबा भगवंत नाथ डेरे में अध्यक्ष अजय मस्तानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेश अग्रवाल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
व्यापारियों ने केंद्र सरकार से छोटे व्यापारियों को जीएसटी से मुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये तक का वार्षिक कारोबार करने वाले कारोबारियों को जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाए। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की नीतियां छोटे कारोबारियों के अनुकूल नहीं हैं। मंदी के दौर में सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। बडे़ शापिंग केंद्रों से छोटे दुकानदारों को पहले से ही चुनौतियां मिल रही हैं। अब सरकार की र्कइ मुश्किल औपचारिकताओं ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।
एसोसिएशन के चेयरमैन जगजीत सिंह आहुजा ने मांग की कि व्यापारियों को सरकारी मुलाजिमों की तर्ज पर पेंशन योजना में शामिल किया जाए। केंद्र सरकार, व्यापारियों को ब्याज मुक्त कर्ज मुहय्या करवाए। शहर में फायर स्टेशन पर स्थायी स्टाफ तैनात किया जाए। आहुजा ने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सभी तरह के व्यापारियों के एक मंच पर आने से हितों की रक्षा पूरी मजबूती के साथ हो सकेगी। समारोह में मेहमानों का सम्मान किया गया। मौके पर जगजीत सिंह आहुजा, राजन सिंगला, राजीव सिंगला, प्रवेश कांसल, सुरेश कुमार, पवन गुजरां, मुकेश कांसल, शाम सिंह, राजेश पाली, राम प्रकाश, मंगत राय, नवीन गर्ग, सतीश गर्ग, पुनीत कांसल, मनोज कुमार उपस्थित थे।