{"_id":"5a1d935d4f1c1b8d698be69b","slug":"171511887709-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी व कोच भुल्लर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी व कोच भुल्लर सम्मानित
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी व कोच भुल्लर सम्मानित
लुधियाना। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में प्रसिद्ध पूर्व हॉकी खिलाड़ी व कोच डॉ. हरिंदर सिंह भुल्लर के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनको जीवन भर हॉकी को समर्पित होने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व खिलाड़ी व अधिकारी बड़ी गिनती में शामिल हुए। समारोह में पीएयू के विद्यार्थी भलाई निर्देशक डॉ. रविंदर कौर धालीवाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं गुरु अंगद देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भलाई निर्देशक डॉ. सत्यावान रामपाल विशेष तौर पर शामिल हुए। पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान गुरभजन सिंह गिल ने कहा कि भुल्लर जैसे कोच की हमेशा जरूरत होगी। इस दौरान विशेष तौर पर डॉ. अनिल शर्मा की ओर से तैयार दस मिनट की भुल्लर के जीवन पर आधारित दस्तावेजी फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान रणजीर सिंह राणा, डॉ. सिमरत सागर, डॉ. विश्वजीत सिंह हांस, कुंदन लाल चावला, परमजीत सिंह गिल और हरबंस सिंह गिल भी मौजूद रहे।