{"_id":"5a0c73f14f1c1b6d548bd27d","slug":"171510765553-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते मंडी में पड़ा धान हुआ पानी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते मंडी में पड़ा धान हुआ पानी पानी
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते मंडी में भीगा धान
अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती
जगरांव (लुधियाना)।
मंगलवार को देर रात और बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते जगरांव मंडी में पड़ा हजारों क्विंटल धान पानी में भीग गया। तरपाल की कमी और बदइंतजामी के कारण करीब आठ लाख बोरी धान लिफ्टिंग न होने के कारण खुले आसमान के नीचे पड़ी थी और बारिश में भीगती रही, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।
मार्केट कमेटी के सचिव जसमीत सिंह बराड़ ने दावा किया कि बारिश से धान को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मंडी में केवल 2500 क्विंटल धान की अभी खरीद नहीं हुई है। बाकी धान एजेंसियों ने खरीद रखा है और इससे किसान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उधर, लुधियाना और आसपास के इलाकों में देर रात और बुधवार सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश होती रही। इससे जहां लोगों को पिछले कई दिनों से परेशान कर रही स्मॉग से मुक्ति मिली, वहीं माहिरों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में खांसी, जुकाम एवं डेंगू जैसी बीमारियों का प्रभाव भी कम होगा। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।