फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला- श्री गुरू ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी व गांव झमलूटी के लोगो में विवाद का

मामला- श्री गुरू ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी व गांव झमलूटी के लोगो में विवाद का

Tue, 25 Dec 2018 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
मामला- श्री गुरू ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी व गांव झमलूटी के लोगो में विवाद का
सिंहों पर हमला करने वालों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज हो
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी और गांव झमलूटी के लोगों के बीच विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार कमेटी और गांव रामपुर झमलूटी के लोगों में श्री आखंड पाठ साहिब करवाने को लेकर हुए झगड़े के बाद मंगलवार को सतिकार कमेटी के सदस्यों की राज्य स्तरीय बैठक गुरुद्वारा हेड दरबार में हुई। इस दौरान कमेटी के सरपरस्त सुखबीर सिंह खोसा समेत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत अलग-अलग जिलों से आए सिंह इक्ट्ठा हुए और इस घटना का विरोध किया।
इस दौरान कमेटी के नेताओं ने घायल हुए सिंहों से सारी जानकारी लेने के बाद पांच सिंहों की मीटिंग कर एसएसपी को मांग पत्र देने की बात कही। सुखबीर सिंह खोसा ने कहा कि गांव झमलूटी वासी रणजीत सिंह अंधविश्वास फैला रहा है। उसने एक साल पहले भी आगे से ऐसा न करने की बात कबूली थी, इसके बावजूद उसने इस बार फिर उस स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश करवाकर श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का उल्लंघन कर विवादित स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश करवाने की अनुमति दी है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। सतिकार कमेटी के सिंहों पर जानलेवा हमला करने वालों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया जाए। सतिकार कमेटी ने मांग की कि विवाद जगह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से ऐसा न किया गया तो सतिकार कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को शोभायमान करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर बलबीर सिंह मुच्छल, रविंदर सिंह, इकबाल सिंह, निशान सिंह सियालका, दिलबाग सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह, रणजोध सिंह और मुसाखा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed