{"_id":"5c1fb611bdec2256d4375b4f","slug":"161545582097-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे कृष्ण हरे कृष्ण के जाप से माहौल हुआ कृष्णमयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे कृष्ण हरे कृष्ण के जाप से माहौल हुआ कृष्णमयी
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का भक्तों ने फूलों से किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा रविवार को महानगर में बड़ी धूमधाम से निकाली गई। श्री दुर्गा माता मंदिर आरंभ स्थल पर सुबह से ही भगवान जगन्नाथ, बलदेव एवं देवी सुभद्रा के आगमन की प्रतीक्षा में सड़क के दोनों ओर भक्तों की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालु हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जाप करते रहे। इस जाप ने माहौल को कृष्णमयी बना दिया।
अतिथि के तौर पर सांसद रवनीद बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक सुरिंदर डाबर, संजय तलवाड़ ने शिरकत की। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता, चेयरमैन राजेश ढांडा, महासचिव संजीव सूद बांका, उप चेयरमैन सुखदशज्न जैन भोला, मुकेश घई, रजनीश जैन बाटा, नवीन भाटिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर महिन्द्र गोयल, विपन सूद काका, डा. ज्योति कथूरिया, उत्सव डायरैक्टर केशव गुप्ता, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू, सोनी वालिया ने अतिथियों का स्वागत किया। रथयात्रा के शुभारंभ से पहले अतिथियों ने सोने का झाड़ू लगाकर भगवान से विश्व के मंगल की कामना की। गोपाल कृष्ण महाराज, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास, लुधियाना इस्कॉन अध्यक्ष नरोत्तम दास ने महानगर वासियों को रथयात्रा की बधाई दी।
कई प्रदेशों से पहुंचे भगवान कृष्ण के भक्त
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली के इस्कॉन सेंटरों व श्री कृष्ण प्रेमियों ने हरिनाम संकीर्तन का ऐसा रंग बांधा, जिसमें हर कोई श्रीकृष्ण के रंग गया। पं. राजकुमार शर्मा, संकीर्तन सम्राट अश्वनी ग्रोवर के भजनों पर श्रद्धालु जगन्नाथ जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन करके भक्ति में मस्त हो गए। श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी, बांके बिहारी फूल बंगला उत्सव कमेटी, राम भक्त बाला जी सेवा परिवार, श्री शिवदेव चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री हरि सेवा समिति, मंदिर संगला वाला शिवाला, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जय भोलेनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, माता चिंतपूर्णी मंदिर, जोगीनाथ मंदिर, मां पार्वती शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर, राधे श्याम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, बांके बिहारी सेवा परिवार, महाबली संकट मोचन मंदिर, पं. राजन शर्मा, गुरुद्वारा दुख निवारण, जय जगन्नाथ ग्रुप, श्री रामशरणम राम पार्क, श्री रामशरणम दरेसी, जगन्नाथ सेवा परिवार ने भगवान की आरती और स्वागत कर मंगल कामना की। रथयात्रा का विश्राम श्री नवदुर्गा मंदिर ट्रस्ट के संयोजकत्व में हुआ। भगवान जगन्नाथ जी को सुंदर फूल बंगले में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
बाक्स
हरे कृष्णा महोतसव आज
महासचिव संजीव सूद बांका एडवोकेट, दर्शन लाल लड्डू, सुरिन्द्र नैय्यर बिट्टू ने बताया कि रथयात्रा के दूसरे चरण में हरे कृष्णा महोत्सव 24 दिसंबर को सायं 5 बजे फिरोजपुर रोड स्थित कोठारी रिसोर्ट में होगा। वहां भगवान जगन्नाथ का भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।