{"_id":"5b2a7a7d4f1c1bb16e8b8def","slug":"161529510525-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन डिप्टी कमिशनर बठिंडा ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन डिप्टी कमिशनर बठिंडा ने
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों को सुविधाएं देने के ठेकेदारों को निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन इमारतों, सड़कों के निर्माण करने वाले श्रमिकों को सुविधाएं देने संबंधी ठेकेदारों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधीश बठिंडा दीपरवा लाकरा ने बताया कि अलग अलग निर्माणाधीन मंडल भवन एवं सड़कों के निर्माण के लिए काम कर रहे ठेकेदारों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने श्रमिकों और अन्य स्टाफ को तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अधीन सुविधाएं प्रदान करें, जिससे उनके स्वास्थ्य की संभाल की जा सके। निर्माण काम में रेत, बजरी, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री को उतारते समय मिट्टी उड़ती है। जिसके प्रदूषण से श्रमिकों एवं अन्य स्टाफ के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। श्रमिकों के हाथ पैर खराब होने और काम करते समय सिर पर चोट का डर होता है। उन्होंने कहा कि जिस मंडल के अधीन काम किया जा रहा है, संबंधित ठेकेदार को निर्देश देगा कि वो मजदूरों को दस्ताने, बूट, मास्क, हेलमेट आदि प्रदान करें। इससे मजदूरों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक किया जा सके। सड़कों के निर्माण रिपेयर के समय मिट्टी-पत्थर और तारकोल का काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी हाथ पैर आदि को भी नुकसान होता है। इसलिए भी मजदूरों को दस्ताने, बूट, मास्क, हेलमेट आदि पहनने से संबंधी जागरूक किया जाये और मजदूरों को ये सुविधाएं देने के लिए ठेकेदारों को निर्देश किए जायें।