फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेसियों ने आजाद प्रत्याशी के फाड़े पोस्टर, व्यक्ति ने रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी

कांग्रेसियों ने आजाद प्रत्याशी के फाड़े पोस्टर, व्यक्ति ने रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी

Thu, 22 Feb 2018 07:24 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने आजाद प्रत्याशी के फाड़े पोस्टर, व्यक्ति ने रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी
कांग्रेसियों ने आजाद प्रत्याशी के फाड़े पोस्टर
विज्ञापन

व्यक्ति ने रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी
वार्ड 18 से बतौर आजाद प्रत्याशी है हरीश राणा आशु, कांग्रेस से बागी होकर उतरे हैं चुनाव में
आप, शिअद और आजाद प्रत्याशी ने थाना डिविजन सात के बाहर दिया धरना, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में वीरवार को उस समय माहौल खराब हो गया जब चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसियों ने आजाद प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ दिए। एक व्यक्ति की तरफ से उसका विरोध किया गया तो कांग्रेसियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और उनकी पगड़ी तक उतार दी। जबकि कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने रैली पर अटैक किया और पत्थर बाजी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से माहौल शांत किया। सूचना मिलते ही आप के जिला प्रधान दलजीत सिंह गरेवाल भोला और शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लो व कांग्रेस से बागी होकर आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हरीश राणा आशु समर्थकों सहित थाना डिवीजन सात के बाहर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वनीत भाटिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दे दिया।
हमले में घायल हुए जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा था। सभी पार्टियों के प्रत्यासी अपनी रैलिया निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वनीत भाटिया अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रहे थे तो उनके कुछ समर्थकों ने आजाद प्रत्याशी हरीश राणा आशु के पोस्टर फाड़ दिए। उन्होंने उन्हें समझाया कि वह किसी के पोस्टर न फाड़े बल्कि अपना प्रचार करे। इसी बात को लेकर गुस्साए कांग्रेसी वर्करों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया और उनकी पगड़ी उतार दी। जतिंदर पाल ने बताया कि जब उनके बेटे मनप्रीत ने बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी बुरी तरह से पीटा गया। जतिंदर पाल ने आरोप लगाया कि जब उनका छोटा बेटा अमनजोत उन्हें बचाने आया तो कांग्रेस प्रत्याशी वनीत भाटिया ने अपने साथियों के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी पगड़ी उतार दी। जिसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस वहां पहुंची। इसी दौरान सभी पाट़ियों के प्रत्याशी वहां पहुंचे गए। जतिंदर पाल ने कहा कि उनकी पगड़ी उतार कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। वह पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि कांग्रेस प्रत्याशी के साथ साथ उनके समर्थकों पर भी मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेसी प्रत्याशी पर बनती कार्रवाई करे पुलिस : आशु
आजाद प्रत्याशी हरीश राणा आशु ने बताया कि कई दिनों से उनके पोस्टर फाड़े जा रहे थे। वह रात को इलाके में पोस्टर और बोर्ड लगाते थे सुबह तक वह फाड़ दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि एक आम व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो बौखलाए कांग्रेसियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। वह पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि जतिंदर पाल सिंह के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखला चुकी है कांग्रेस, धक्केशाही पर उतरी : ढिल्लो
शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। अपनी हार को देखते हुए कांग्रेसी लोगों को डरा धमका कर वोट लेना चाहते है। कांग्रेसी लोगों से धक्केशाही कर वोट बटोरना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी उम्मीदवार और उनके समर्थकों पर बनती कार्रवाई की जाए।
वनीत भाटिया के खिलाफ हो बनती कार्रवाई : भोला
आप के जिला प्रधान दलजीत सिंह गरेवाल भोला ने कहा कि वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से व्यक्ति को मारपटी कर उसकी पगड़ी को उतारने की घटना काफी निंदनीय है। कांग्रेस अब धक्केशाही पर उतरी हुई है। पुलिस और जिला प्रशासन भी इनके साथ मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि थाना डिविजन सात के बाहर धरना दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

रैली के दौरान जीप से भी नहीं उतरा तो मारपीट क्या करुंगा : वनीत भाटिया
कांग्रेस प्रत्याशी वनीत भाटिया ने बताया कि वह कार रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रैली पर पत्थरबाजी शुरु कर दी। उन्होंने किसी के साथ मारपीट करने और पगड़ी उतारने की बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि वह जीप से भी नहीं उतरे तो किसी के साथ मारपीट कर पगड़ी क्या उतारेंगे। विरोधी अपनी हार से बौखला चुके है। जिस कारण वह ऐसी ओच्छी हरकतों पर उतर आए है।
पुलिस जांच कर रही है : एडीसीपी 4
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के ध्यान में पूरा मामला आ गया है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed