{"_id":"5a4d0fbb4f1c1bf61b8b687a","slug":"161514999739-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंकों से कर्जा लेने वाले किसान कर्जा माफी स्कीम के लाभ ले सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंकों से कर्जा लेने वाले किसान कर्जा माफी स्कीम के लाभ ले सकेंगे
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी स्कीम के पहले पड़ाव में 2.5 एकड़ से कम जमीन वाले किसान जिन्होंने सहकारी बैंकों से कर्जा लिया है उन्हें कर्जा माफी के लिए लाभ दिए जाएंगे। यह जानकारी डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों की पहचान करने के लिए प्रशासन की टीमों की ओर से जांच की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर और जल्द ही योग्य किसानों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के रिकॉर्ड और अकाउंट का सही वेरिफिकेशन करके सूची तैयार की जाएगी। डीसी ने कहा कि किसानों को डरने या गुमराह होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी योग्य किसानों को जल्द ही इस स्कीम का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल कर्जा छोटी स्कीम 7 जनवरी को शुरू हो जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मानसा, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट और मोगा समेत पांच जिलों के 46000 किसानों को 170 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी करेंगे।