फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो सौ मी. दौड़ में अक्षय और सुखमनप्रीत ने मारी बाजी

दो सौ मी. दौड़ में अक्षय और सुखमनप्रीत ने मारी बाजी

Wed, 22 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
दो सौ मी. दौड़ में अक्षय और सुखमनप्रीत ने मारी बाजी
अक्षय और सुखमनदीप दौड़े सबसे तेज
विज्ञापन

बीजेडएफएस स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ साहिब में 15वीं वार्षिक प्राथमिक एथलेटिक मीट करवाई गई। इसमें एसपी दलजीत सिंह राणा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। स्कूल ट्रस्ट अध्यक्ष अमरइंद्र सिंह लिबड़ा ने समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल प्रिंसिपल बेअंत सिंह ने मुख्य मेहमान और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया।
दो सौ मीटर दौड़ में तीसरी कक्षा के अक्षय कुमार ने पहला, चौथी कक्षा के फतेहवीर सिंह, पांचवीं के सुपनदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की इसी स्पर्धा में तीसरी कक्षा की सुखमनदीप कौर, चौथी की परमीत कौर पांचवी की सुखमनप्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने चाटी दौड़ में जपिंदर कौर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रस्ट अध्यक्ष अमरइंद्र सिंह लिबड़ा ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दोबारा मूल्यांकन करवाने पर मेरिट में आई तीन छात्राओं दमनप्रीत कौर, अनमोलदीप कौर और अर्शित कौर को विशेष तौर पर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की तरफ से पेश किया गिद्दा और भंगड़ा सभी को अपनी और खींच रहा था। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी गेम्स में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कै्प्शन:22जीबीजीपी09-09ए: बीजेडएफएस स्कूल की वार्षिक एथलैटिक्स मीट में विजेताओं को सम्मानित रुते हुए एस पी दलजीत सिंह राणा व ट्रस्ट सचिव अमर इंद्र सिंह लिबड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed