फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jail Minister Speak on the resignation after Ludhiana jail Violence

लुधियाना जेलकांडः इस्तीफे पर बोले रंधावा पुलवामा हमले के बाद पीएम को भी देना चाहिए था इस्तीफा

Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jail Minister Speak on the resignation after Ludhiana jail Violence
लुधियाना जेल हिंसा - फोटो : अमर उजाला

 जेल में हुए हंगामे से जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। विरोधियों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग पर रंधावा काफी आक्रोशित नजर आ रहे है। शुक्रवार को लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचने पर जैसे ही उनके इस्तीफे के संबंध में पूछा गया तो जेल मंत्री अपना आपा खो बैठे और सीधे बोले की पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे, उसके बाद पीएम को भी अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जेल व्यवस्था को सुधारने में जुटे हैं। 450 और मुलाजिमों को भर्ती किया जा रहा है। वही प्रत्येक जेल में प्रीजनर प्रोटेक्शन फोर्स बनाने के लिए सीएम से मंजूरी लेंगे। कैदी सूद की मारपीट के दौरान मौत होने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट करने की बात सामने आती है तो ऐसा करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैदी बाबा की गोली लगने से मौत के सवाल पर रंधावा का कहना है कि अगर कोई कैदी जेल तोड़कर फरार होने की कोशिश करता है तो जेल मैन्युअल में साफ लिखा गया है कि मौके पर तैनात संतरी बिना किसी आदेश गोली चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने माना जेल में चलते हैं मोबाइल
लुधियाना जेल से कैदियों की ओर से लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के सवाल पर मंत्री रंधावा ने कहा कि वह खुद मानते है कि जेलों में मोबाइल फोन चलते है। अभी तक 650 से ज्यादा मोबाइल फोन विभिन्न जेलों से बरामद किए जा चुके है। मोबाइल का अंदर जाना अभी तक जारी है। लुधियाना जेल में मोबाइल से वीडियो पोस्ट करने के मामले की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed