फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कोटकपुरा में सिखों पर गोली चलवाकर जरनल डायर की भूमिका निभाई-हरजिंदर माघी

पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कोटकपुरा में सिखों पर गोली चलवाकर जरनल डायर की भूमिका निभाई-हरजिंदर माघी

Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कोटकपुरा में सिखों पर गोली चलवाकर जरनल डायर की भूमिका निभाई-हरजिंदर माघी
कोटकपुरा में 14 को सिख संगत देंगी धरना: माघी
विज्ञापन

कहा, सिख कौम पूरी दुनिया में चौदह अक्तूबर को मनाएं लानत दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सिख धर्म प्रचारक हरजिंदर सिंह माघी ने सोमवार को मीडिया के माध्यम पूरी दुनिया में रहते सिखों से अपील की कि 14 अक्तूबर को लानत दिवस के तौर पर मनाएं। उन्होंने बताया 14 अक्तूबर को कोटकपूरा में फिर से 2015 की तरह सिख संगतों की ओर से शांतिमय धरना लगाया जाएगा और उसी दिन कोटकपूरा से बादलों को लानत पत्र भेजा जाएगा। माघी ने बताया कि तीन सितंबर को वह इस संबंधी पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल को शर्म पत्र भी भेज चुके हैं। माखी तख्त दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ के साथ पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान माघी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि वह बादलों से मिले हुए हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई करने की बजाय उनके साथ रैली-रैली खेल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन रैलियों से क्या बरगाड़ी और कोटकपूरा कांड के पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा। इन रैलियों से जनता को भी कुछ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed