फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नीटा क्लब ने गिल क्लब पटियाला को हराया क्वाटर फाइनल में जगह की पक्की

नीटा क्लब ने गिल क्लब पटियाला को हराया क्वाटर फाइनल में जगह की पक्की

Sun, 20 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नीटा क्लब ने गिल क्लब पटियाला को हराया क्वाटर फाइनल में जगह की पक्की
नीटा क्लब ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

लीग मैच में गिल क्लब पटियाला को दी शिकस्त
8वां ओलंपियन पृथिपाल सिंह मास्टर हॉकी फेस्टिवल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से माता साहिब कौर जरखड़ खेल स्टेडियम में 8वां ओलंपियन पृथिपाल सिंह मास्टर हॉकी फेस्टिवल करवाया जा रहा है। लीग मैच में नीटा क्लब रामपुर ने गिल क्लब पटियाला को 5-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं ग्रेवाल क्लब किला रायपुर और चचराड़ी क्लब जगरांव ने भी लीग दौर में जीत हासिल की।
रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैचों में नीटा क्लब रामपुर की टीम गिल क्लब पटियाला से 5-1 से विजेता रही। आधे समय तक विजेता टीम 3-1 आगे थी। विजेता टीम के रविंदर सिंह काला ने 3, रविदीप और लवजीत सिंह ने 1-1 गोल किया। पटियाला की ओर से एक गोल गुरविंदर सिंह के हिस्से में आया। दूसरे मैच में किला रायपुर ने गुरु गोबिंद सिंह क्लब मोगा को 3-2 से हराया। आधे समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था।
विज्ञापन

किला रायपुर की ओर से नवजोत सिंह ने 10वें और 32वें मिनट में दो गोल, राजविंदर सिंह ने 25वें मिनट में 1 गोल किया। मोगा की ओर से जुगराज सिंह ने 17वें और गुरप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में गोल किया। तीसरे मुकाबले में मास्टर राम सिंह क्लब चचराड़ी जगरांव ने यंग स्पोर्ट्स क्लब समराला को 3-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से कुलविंदर सिंह, सुखमंदर सिंह और सुखमिंदर सिंह ने गोल किए। इस दौरान जूनियर विश्व हॉकी कप के विजेता हीरो ओलंपियन दीपक ठाकुर, सीनियर कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह सिद्धू, प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन सिंह सिद्धू, खालसा कालेज से प्रो. रजिंदर सिंह मुख्य मेहमान मौजूद रहे। मुख्य प्रबंधक जगरूप सिंह जगखड़ ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed