फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ किया है धक्का : हरसिमरत कौर बादल

कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ किया है धक्का : हरसिमरत कौर बादल

Tue, 01 May 2018 09:08 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने हमेशा पंजाब के साथ किया है धक्का : हरसिमरत कौर बादल
कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश से किया धक्का: हरसिमरत
विज्ञापन

गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची थीं केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री बादल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के साथ हमेशा धक्का किया है। वह 12वीं कक्षा की किताबों से सिख इतिहास को गायब करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए अकालियों को जिम्मेदार बताने पर निंदा भी की। केंद्रीय मंत्री बादल गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिंक कनवोकेशन में पहुंची थी।
कालेज की कनवोकेशन को लेकर उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज पंजाब का एक एतिहासिक कालेज है, जिसका राज्य की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान रहा है। केंद्रीय मंत्री ने देश में दुराचार की घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, जिसका बड़ा कारण सजा नहीं होना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 साल की बच्चियों के साथ दुराचार के मामले में फांसी तक की सजा के प्रावधान किया है। इस कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

कानून व व्यवस्था को लेकर उन्होंने कैप्टन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस का कांग्रेसीकरण कर दिया गया है। सूबे में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब है। कांग्रेसी लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे है। उन्होंने गत दिवस किसान के बेटे की मौत के मामले में कांग्रेसी समर्थकों की ओर से धक्केशाही की निंदा की। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार, नशे फैलने को लेकर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो की ओर से संघर्ष शुरू करने पर उन्होंने कैप्टन और कांग्रेस पर पंजाब का पानी दूसरे राज्यों को देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी यही चाहते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी पर अकाली दल लड़ता रहा है। पंजाब का एक बूंद पानी भी राज्य से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पंजाब में प्रोफेशनल टैक्स लागू होने पर उन्होंने कहा कि इन्होंने सरकार बनाते वक्त इस बात का जिक्र नहीं किया था। अब मनप्रीत टैक्स के नाम से नया कर लगा दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे वर्गों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed