फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शौद्ध पत्रों में भाषा की गलतियां एक बड़ी समस्या-भाटिया

शौद्ध पत्रों में भाषा की गलतियां एक बड़ी समस्या-भाटिया

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
शौद्ध पत्रों में भाषा की गलतियां एक बड़ी समस्या-भाटिया
शोध व अनुसंधान पर एक साप्ताहिक वर्कशॉप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
रिमट यूनिवर्सिटी में शोध व अनुसंधान पर एक साप्ताहिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एएस चावला ने किया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में आ रहे बदलाव से वर्तमान ज्ञान में सच्चाई और उसकी वैधता-परीक्षण की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है। यह काम सिर्फ शिक्षा, अनुसंधान और शोध के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। यह वर्कशॉप ‘डाटा एनालिसिस थ्रू स्पेशल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज’ विषय पर आधारित थी। इसमें 29 शोधकर्ता भाग ले रहे हैं।
चावला ने कहा कि शिक्षा के दो मकसद होते हैं। पहला ज्ञान की प्राप्ति और दूसरा ज्ञान में कुछ नया जोड़ना है। वाइस चांसलर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार ने पूरी दुनिया के ज्ञान तंत्र की सीमाओं को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि शोध के लिए चाहे स्रोत ढूंढना पहले से आसान हो गया है। इसका भरपूर उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. बीएस भाटिया ने कहा कि शोध का उद्देश्य महज डिग्री की प्राप्ति न होकर सामाजिक की भलाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के युग में अब हेराफेरी की संभावनाएं पहले से बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:03जीबीजीपी05: वर्कशाप में शौद्धकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो-वाईस चांसलर डा. बी एस भाटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed