{"_id":"5cbc9d74bdec2256d212c412","slug":"141555864948-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे हुए प्रत्याशी को पानी का टैंकर सौपने पर चंदूमाजरा के विरूद्व भड़की पंचायत और गांववासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे हुए प्रत्याशी को पानी का टैंकर सौपने पर चंदूमाजरा के विरूद्व भड़की पंचायत और गांववासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद चंदूमाजरा के खिलाफ रोष प्रदर्शन
हारे प्रत्याशी को पानी का टैंकर सौंपने पर भड़की ग्राम पंचायत और गांववासी
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने गांव अबियाणा की ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पानी के टैंकर चुनावों में हारे हुए प्रत्याशी को सौंप दिया। इस पर ग्राम पंचायत और गांववासी भड़क उठे और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव के सरपंच कुलविन्द्र सिंह, पंच मनजीत कौर, पंच परमजीत कौर और पंच गुरचैन कैर ने बताया कि कुछ समय पहले प्रो. चंदूमाजरा ने गांव अबियाणा कला को पानी का टैंकर देने के लिए ग्राम पंचायत से लिखित दरखास्त ली थी। जब पानी का टैंकर दिया गया तो वह गांव के हारे हुए प्रत्याशी को दे दिया गया, जो कि अब तक उसके घर में ही खड़ा है। इस संबंधी पहले ग्राम पंचायत को पता नहीं लगा। जब गांव में पानी का टैंकर आने संबंधी पता चला तो ग्राम पंचायत प्रो चंदूमाजरा को बताया। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द यह टैंकर ग्राम पंचायत को सौंप दिया जायेगा ।
कई दिन बीत जाने बाद भी यह टैंकर चुनाव हारने वाले व्यक्ति के घर में ही खड़ा है। इस पर पंचायत और गांववासियों ने प्रो चंदूमाजरा के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। पंचायत और लोगों ने कहा कि चुनाव जीते हुए प्रत्याशी को दरकिनार करके अपने चहेते व्यक्तियों को गांव के लिए सामान देना गलत है। इस मौके जगतार सिंह पूर्व सरपंच, गुरचैन सिंह गिल, निर्मल सिंह, चन्नण सिंह, बलवंत सिंह, कुलवंत संह, सोहन सिंह, भोला नाथ, जसवीर सिंह, दीपा, लखिवंदर सिंह उपस्थित थे।