{"_id":"5c51d1d3bdec2273771f2a34","slug":"141548866003-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख की लागत से तैयार एकोकार्डियोग्राफी यूनिट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लाख की लागत से तैयार एकोकार्डियोग्राफी यूनिट का उद्घाटन
विज्ञापन

वर्धमान ग्रुप ने सीएसआर के तहत सिविल अस्पताल में तैयार करवाया यूनिट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सिविल अस्पताल लुधियाना में अब आम जनता को एकोकार्डियोग्राफी , डिफाइब्रिलेटर, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर, हाइड्रोलिक ओटी टेबल, सेल काउंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं बुधवार से मिलना शुरू हो गई है। वर्धमान ग्रुप ने सीएसआर के तहत लगभग 90 लाख रुपये खर्च कर इस यूनिट को तैयार किया है। सांसद रवनीत बिट्टू ने इसका उद्घाटन कर आम पब्लिक के लिए खोल दिया है।
वर्धमान ग्रुप अध्यक्ष पद्म भूषण अवार्डी एस.पी. ओसवाल ने कहा कि समूह का ध्यान समाज के कम-विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों के लिए एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में दीर्घकालिक योगदान के लिए स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों का समर्थन करके समाज को वापस देना है।
सीएसआर पहल के तहत समूह ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के राज्यों में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई परियोजनाएं दी है।
विज्ञापन
सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि सरकार की सेवाओं में और आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने में वर्धमान समूह का बड़ा योगदान है। वर्धमान समूह अस्पतालों और औषधालयों में नवीनतम चिकित्सा उपकरण प्रदान करने के अलावा, गरीब मरीजों के लिए फंड और कैंसर मरीजों के उपचार के लिए फंड में योगदान दे रहा है।