{"_id":"5beda2a3bdec226eee1b8304","slug":"141542300323-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब़ाइक से नीचे गिरे युवक को दूसरे वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। रायकोट रोड पर रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मृतक हरदीप सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घायल गुरदीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका दोस्त हरदीप सिंह दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। बुधवार की देर शाम को जब वह रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। जब हरदीप सिंह बाइक से नीचे गिरा तो पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरदीप सिंह ने तुरंत अपने परिजनों को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर गुरदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी हाकम सिंह ने बताया कि आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। उम्मीद है कि वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।