{"_id":"5bb0ffc6867a557ecb2ebf9e","slug":"141538326470-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला लुधियाना में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को मिली 1.99 करोड़ रुपए की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला लुधियाना में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को मिली 1.99 करोड़ रुपए की सहायता
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लें गर्भवती: डीसी
लुधियाना। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बचत भवन में मीटिंग की। अग्रवाल ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में 150 दिनो के अंदर पंजीकरण और सेहत केंद्र से मां-बच्चा सेहत कार्ड जारी करवाना जरूरी होता है। जिले में अब तक इस योजना के तहत 8916 महिलाओं को 1,99,21,000 रुपये की सहायता दी जा चुकी है। यह राशि सीधा बैंक खाते में जाती है। महिलाओं को 1000 रुपये की पहली किश्त गर्भ रजिस्टर करवाने पर, 2000 की दूसरी किश्त गर्भ के 6 महीने के पूर्व चेकअप पर और 2000 की तीसरी किश्त बच्चे के पहले चरण के टीकाकरण पूरा होने पर मिलती है। यह लाभ केवल पहले बच्च्चे के जन्म पर उस महिला को मिलता है, जिसके नाम पर सिंगल बैंक खाता होता है। सरकार से मैटरनिटी लीव का लाभ लेने वाली महिलाएं लाभ नहीं ले सकती।