{"_id":"5b65d9794f1c1bee748b7da8","slug":"141533401465-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का राज्य सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का राज्य सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे पेंशनर
पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली भड़ास
जब तक नहीं होंगी मांगें पूरी, संघर्ष रहेगा जारी: अरोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर शहर में रोष रोष मार्च निकाला। पेंशनरों ने राज्य सरकार खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार पेंशनरों से किए वादे पूरे करने से भाग रही है। चुनाव के समय पेंशनरों से किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया गया है, जिस कारण पेंशनरों में राज्य सरकार प्रति भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि पेंशनरों का 22 महीनों का महंगाई भत्ते की किस्त का बकाया और शेष तीन किस्तें तुरंत जारी की जाएं, फिक्स मेडिकल भत्ता 2000 रुपये किया जाए, विभिन्न विभागों में पेंडिंग पड़े बिल तुरंत पास किए जाएं, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के पेंशनरों, सीनियर सिटीजनों को बस किराए में पचास फीसदी छूट दी जाए और अन्य मांगों को तुरंत पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह संघर्ष को जारी रखेंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन रविंदर गुड्डू ने कहा कि मांगों की पूर्ति के लिए 14 अगस्त को लुधियाना में कनफेडरेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसमें संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, कंवलजीत सिंह, बलदेव सिंह, बलदेव राज, मनजीत सिंह हरिपुरा, हरविंदर भट्ठल, मग्घर सिंह सोही, सुरेश सिंगला, पवन सिंगला, जसवंत सिंह, सुरिंदर शर्मा, सरबजीत सिंह, डॉ. मनमोहन सिंह, राजिंदर सिंह, किशोरी लाल, सुरजीत ओम प्रकाश मौजूद थे।