फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए लुधियाना के 66 खिलाडिय़ों ने दिए ट्रायल

पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए लुधियाना के 66 खिलाडिय़ों ने दिए ट्रायल

Mon, 25 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए लुधियाना के 66 खिलाडिय़ों ने दिए ट्रायल
लुधियाना के 66 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
विज्ञापन

पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बहाया पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुुरु नानक स्टेडियम में जिला फुटबाल एसोसिएशन लुधियाना की ओर से लुधियाना की टीम चुनने के लिए ट्रायल लिए गए। जोकि जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित बस्सी पठाना में 28 जून से 1 जुलाई तक होने वाली पंजाब स्टेट सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। सुबह 9 बजे खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन की गई। रजिस्ट्रेशन के बाद खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए गए। इस दौरान कुल 66 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दमखम दिखाया। जिला फुटबाल एसोसिएशन लुधियाना के चेयरमैन शिवतार सिंह बाजवा की अगुवाई में ट्रायल करवाए गए। जिला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान कंवर जतिंदर सिंह बाजवा, सचिव वरिंदर शर्मा, रुपिंदर सिंह संधू, सुखजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, भूरिंदर सिंह ने विशेष तौर पर पहुंच कर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। कंवर जतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब स्टेट सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लुधियाना टीम के ट्रायल करवाए गए। खिलाड़ियों को योग्यता के आधार पर उनका सिलेक्शन किया गया। 66 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ियों को चुना गया है। जिसमें 18 खिलाड़ी खेलेंगे जबकि दो खिलाड़ी एकस्ट्रा होंगे। 28 जुलाई को होशियारपुर की टीम के साथ लुधियाना का पहला मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed