फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ओवरींट कीवजह से हुआ ब्लास्ट, गता फैक्टरी में लगी भीषण आग

ओवरींट कीवजह से हुआ ब्लास्ट, गता फैक्टरी में लगी भीषण आग

Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
ओवरींट कीवजह से हुआ ब्लास्ट, गता फैक्टरी में लगी भीषण आग
गत्ता फैक्टरी में लगी आग 6 घंटे में बुझी
विज्ञापन

मशीन ओवरहीट की वजह से ब्लास्ट होने पर लगी आग में सामान जला
फायर ब्रिगेड की पचास गाड़ियां पानी डालकर आग पर पाया गया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट स्थित फेज पांच में बुधवार की सुबह नाहर पेपर एंड बोर्ड फैक्टरी में मशीन में ओवर हीट होने की वजह से हुए ब्लास्ट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। धमाका होने पर काम कर रहे मजदूर बाहर की तरफ भागे। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पचास गाड़ियों से अधिक पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी के अंदर पड़ा लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
फैक्टरी मालिक रजनीश जैन ने बताया कि उनकी फैक्टरी में गत्ते के डिब्बे और बोर्ड तैयार किए जाते है। बुधवार की सुबह फैक्टरी में मजदूर काम करने में जुटे थे। इसी दौरान गत्ता तैयार करने वाली मशीन में ओवरहीट हो गई और उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट पास में गुजरने वाली तेल की पाइप की चपेट में आ गई। इससे आग लग गई। काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर दिया।
विज्ञापन

इस पर अंदर काम करने वाले सभी मजदूर बाहर की तरफ भागे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फैक्टरी मालिक और पुलिस को दी। उसके बाद मजदूर आसपास के अन्य फैक्ट्रियों के मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सके। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने मोर्चा संभाला। तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। पुलिस ने भीड़ को को साइड पर किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड की पचास गाड़ियों से अधिक पानी की डालकर छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed