{"_id":"5aec90704f1c1b320a8b811e","slug":"141525452912-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर सफारी के जंगलों में लगी आग, दहशत का माहौल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर सफारी के जंगलों में लगी आग, दहशत का माहौल बना
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
टाइगर सफारी के जंगलों में लगी आग, दहशत का माहौल बना
दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर बाईपास के पास स्थित टाइगर सफारी में शुक्रवार की दोपहर को उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां आग लग गई। आग लगने के बाद चल रही हवा के कारण आग ज्यादा फैल गई और उसने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। टाइगर सफारी के प्रशासन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण वहां जगलों को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को टाइगर सफारी के जंगलों में मामूली सी आग लग गई, लेकिन इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। हवा के कारण आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। आग का धुआ देख वहां घूम रहे लोग बाहर की तरफ भागे। प्रशासन की तरफ से वहां पर बैठे जानवरों को किसी तरह से एक साइड किया। उसके बाद टाइगर सफारी के मुलाजिमों ने ाग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आग बढ़ती देख उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिसने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों के अनुसार आग लगने के बाद चल रही हवा के कारण आग फैली थी। आग लगने से वहां की झाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।