{"_id":"5aca494d4f1c1bf5618b6468","slug":"141523206477-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की तकलीफे पहल के आधार पर होंगी हल, मिलेगा इंसाफ : पुलिस कमिश्नर डॉ. गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की तकलीफे पहल के आधार पर होंगी हल, मिलेगा इंसाफ : पुलिस कमिश्नर डॉ. गिल
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की तकलीफें पहल के आधार पर होंगी हल : डॉ. गिल
बोले- लुधियाना को नजदीक से पहचानता हूं, घर जैसा करता हूं महसूस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि लोगों की तकलीफों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। जो कोई शिकायत लेकर आएगा उसकी एप्लीकेशन मार्क ही नहीं की जाएगी, बल्कि समय-समय पर उसकी जांच कहां तक पहुंची उसका फीडबैक भी लिया जाएगा। महानगर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने रविवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
डॉ. गिल ने बताया कि महानगर में पुलिस की जो टीम अभी काम कर रही हैं, वह पहले की तरह ही काम करती रहेंगी। हर मुलाजिम और अधिकारी की परफार्मेंस देखी जाएगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना मेंआकर उन्हें अपने घर जैसा माहौल लगता है। यहां के लोग काफी सहयोग से चलते हैं। वह पहले भी महानगर में काम कर चुके हैं। इस वजह से महानगर के बारे में पूरी पहचान है। डॉ. गिल बतौर एसपी सिटी भी यहां पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उसके बाद वह एसएसपी लुधियाना भी तैनात रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट शुरू होने से पहले डॉ. सुखचैन सिंह गिल ही आखिर के एसएसपी रहे हैं।