{"_id":"5aba77384f1c1bbf088b77ea","slug":"141522169656-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से लावारिस खड़ी टवेरा कार को लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों से लावारिस खड़ी टवेरा कार को लगी आग
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस खड़ी टवेरा कार को लगी आग
सेक्टर 32 के विशाल मेगा मार्ट के पास कई दिन से खड़ी थी कार
थाना डिवीजन सात पुलिस जांच में जुटी कैसे लगी है आग
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चंडीगढ़ रोड सेक्टर 32 के विशाल मेगा मार्ट के बाहर बनी पार्किंग में पिछले कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी कार में मंगलवार की दोपहर को अचानक आग लग गी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने तक गाड़ी जल चुकी थी। सूचना के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि कार किस व्यक्ति की है और उसने इतने दिन से कार क्यों नहीं उठाई। पुलिस ने उसी के साथ कई दिनों से खड़ी इंडिगो कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक ने बताया कि पार्किंग में दो गाड़िया पिछले काफी दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। जिनमें से एक इंडिगो और एक टवेरा श्है। कई दिनों से इन दोनों गाड़ियों को कोई लेने नहीं आ रहा है। इनके शीशे भी टूटे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है के किसी बच्चे ने खेल-खेल में ही कार को आग लगा दी होगी। वहां के लोगों का कहना है कि इन कारों के बारे में पुलिस को कई बार सूचना दी गई है कि इनको कोई नहीं लेने आ रहा, लेकिन पुलिस ने गाड़ियों को नहीं उठवाया। पुलिस ने आग लगने के बाद दोनों गाड़ियां वहां से उठवा दी है ताकि पता चल सके कि गाड़ियां किनकी हैं।