फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   झूठ बोलने में मोदी और कैप्टन भाई -भाई : अतुल अनजान

झूठ बोलने में मोदी और कैप्टन भाई -भाई : अतुल अनजान

Mon, 27 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
झूठ बोलने में मोदी और कैप्टन भाई -भाई : अतुल अनजान
झूठ बोलने में मोदी और कैप्टन भाई-भाई: अनजान
विज्ञापन

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने दाना मंडी में की लाल रैली
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) नेदाना मंडी में की गई लाल रैली में की। इस मौके पर सीपीआई की लीडरशिप ने केंद्र सरकार ने सूबा सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। सीपीआई के नेता व आल इंडिया किसान सभा के जनरल सचिव अतुल कुमार अनजान ने रैली में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात है। किसी को बोलने की आजादी नहीं, किसी को अपनी धर्म पर चलने की आजादी नहीं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए जो मोदी सरकार व अमित शाह के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज बंद कर दी जाती है। अतुल कुमार ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से देश में उदासी का माहौल है। मोदी ने देश में सत्ता में आने से पहले देश वासियों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे। उन्होंने कहा कि मोदी व भाजपा ने चुनाव के समय किसानों की वोटे लेने के लिए स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश मुताबिक दाम देने का वादा किया था। हकीकत यह है कि गुजरात का मुख्य मंत्री होने के समय मोदी मूंगफली का दाम 7500 रुपए क्विंटल मांग रहे थे। अब प्रधानमंत्री होते समय केवल 4500 रुपए दिया जा रहा है। यही हालत आलू की है। भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों को लाखो करोड़ों के टैक्स माफ कर रही है और किसानों, खेत मजदूरों के मामूली कर्जा माफ करने को भी तैयार नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी झूठ बोलने में मोदी के भाई बन चुके है।
विज्ञापन

सीपीआई के सचिव अमरजीत कौर ने कहा कि मोदी सरकार धर्म के नाम पर जहर उगल रही है। देश में मोदी सरकार के गुंडे सरेआम लोगो को धमका रहे है। कोई पद्मावती का रोल करने वाली दीपिका का सिर काटने के लिए करोड़ों रुपए का इनाम रख रहा है तो कोई जुबान काटने के इनाम देने का एलान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने अब तक जितनी भी मांगे की है वह जायज है, रोटी, कपड़ा, मकान के साथ अपने हक का मांगे करती है। पंजाब सीपीआई के इंचार्ज शमीम, पंजाब के सचिव हरदेव सिंह, जोगिंदर दयाल, जगरूप सिंह, निर्मल सिंह धालीवाल, गुरनाम कंवर, गुलजार गोरिया ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed