फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जनता से जूठे वादे करने वाली कांग्रेस के पास निगम चुनाव को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं है : रविंदर अरोड़ा

जनता से जूठे वादे करने वाली कांग्रेस के पास निगम चुनाव को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं है : रविंदर अरोड़ा

Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
जनता से जूठे वादे करने वाली कांग्रेस के पास निगम चुनाव को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं है : रविंदर अरोड़ा
कांग्रेस के पास निगम चुनाव को लेकर कोई भी मुद्दा नहीं : अरोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कैलाश नगर मंडल की एक बैठक लक्की शर्मा के निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भाजपा पंजाब के महासचिव केवल कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, जिला भाजपा महासचिव रजनीश धीमान, जतिन्द्र मित्तल विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 1 बूथ 10 यूथ फार्मूले के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। भजपा जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा ने कहा की अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। उन्होंने बूथ स्तर पर प्रत्येक 5 बूथों पर एक क्लस्टर बनाने की बात रखी। उन्होंने कहा की पंजाब में कॉग्रेस से धोखा खाई हुई जनता फिर से गठबंधन की राह देख रही है क्यों की झूठे वादे करके सत्ता पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस के पास निगम चुनाव के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है। इस बैठक में मंडल महामंत्री विकाश अरोड़ा, मन्नू अरोड़ा, केशव स्याल, राकेश नागपाल, सुरेश गौड़, दीपक गोसाई, गौरव गोसाई, योगेश जैन, योगेश शर्मा, महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष मंजीत कौर, सुनीता अरोड़ा, सुदेश रानी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed