{"_id":"5a0dc53c4f1c1bdb538bd9a3","slug":"141510851900-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों निगमों के चुनाव इक्टठे न हुए तो हाईकोर्ट जाएगा लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों निगमों के चुनाव इक्टठे न हुए तो हाईकोर्ट जाएगा लिप
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
चारों निगमों के चुनाव इकट्ठे न हुए तो हाईकोर्ट जाएगी लिप
निगम चुनावों में लिप एवं आप गठबंधन देगा टक्कर
लुधियाना समेत चारों निगमों में उम्मीदवार उतारेगा गठबंधन
लिप ने लुधियाना जिला कार्यकारिणी का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सूबे में चार नगर निगमों लुधियाना, जालंधर, अमृतसर एवं पटियाला के चुनावों का एलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। सरकार की मंशा है कि जालंधर, अमृतसर एवं पटियाला निगमों का चुनाव पहले करा लुधियाना को फिलहाल लंबित कर दिया जाए। इसके खिलाफ लोक इंसाफ पार्टी (लिप) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रेसिडेंट एवं विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने एलान किया है कि अगर सरकार ने लुधियाना निगम चुनाव को लंबित किया तो इसे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चैलेंज किया जाएगा।
बैंस वीरवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। साथ ही बैठक में लिप लुधियाना जिला की कार्यकारिणी का गठन भी किया। बैंस ने यह भी साफ किया कि निगम चुनाव लिप और आम आदमी पार्टी मिल कर लड़ेंगे। केवल लुधियाना ही नहीं, अन्य निगमों के चुनाव में भी गठबंधन अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगा।
बैंस ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए कहा कि सूबे में सिर्फ पग के रंग ही बदले हैं, जबकि काम वैसे ही चल रहे हैं। माफिया राज, भ्रष्टाचार भी हावी है। इसका खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। बैंस ने कहा कि नई हदबंदी में भी नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। इसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैंस ने दावा किया कि अगर उनकी जीत हुई तो लुधियाना निगम को रोल मॉडल बनाया जाएगा। फंड की लीकेज को रोक कर विकास कार्यों को पहल दी जाएगी।
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी की जिला इकाई में बलदेव सिंह को शहरी प्रधान की और जगदीप सिंह को देहाती जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 30 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 18 सचिव, 21 संगठनात्मक सचिव, तीन प्रचार सचिव, पांच मुख्य सलाहकार एवं जसविंदर सिंह खालसा एवं रिशीपाल सूद को खजांची बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस, परमजीत सिंह सोमा, विपिन विनायक मौजूद रहे।