{"_id":"5a09c8414f1c1bc45b8b5cb6","slug":"141510590529-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नाच और लोक गीत में कालेज आफ वेटरिनी साइंस रहा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नाच और लोक गीत में कालेज आफ वेटरिनी साइंस रहा आगे
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में युवक मेले का पांचवां दिन
लोकगीत में नवजोत सिंह ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के आठवें युवक मेले के पांचवें दिन संगीत मुकाबले हुए। यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. अमरजीत सिंह नंदा ने मेले का शुभारंभ किया। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कनाडा के कॉलेज ऑफ वेटरिनरी मेडिसन डा. बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
मेले में सोमवार को लोक गीत, नाच, रचनात्मक डांस, संगीत एकल और समूह गान के मुकाबले करवाए गए। पंजाबी गायक सुखविंदर शिंदा, हरिंदर हुंदल और कुलजीत ने मुकाबलों का मूल्यांकन किया। प्रबंधकीय सचिव निधि शर्मा ने बताया कि लोक गीत के मुकाबले में 10 और एकल नाच के मुकाबले में 9 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एकल नृत्य में कॉलेज आफ वेटनिरी साइंस के प्रतीक ग्रोवर पहले, मनप्रीत कौर दूसरे और खालसा कॉलेज आफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस अमृतसर की गगनजोत कौर तीसरे स्थान पर रही।
लोक गीत मुकाबले में कॉलेज ऑफ वेटरिनी साइंस के नवजोत सिंह पहले, वेटरिनरी पॉलीटेक्निक कालेझरानी बठिंडा के गुरजोत सिंह दूसरे और कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस की अनमोलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। भाषण मुकाबले में कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अमनिंदर सिंह पहले स्थान पर रहे। हास्य मुकाबले में कॉलेज ऑफ फिशरीज और रचनात्मक लेखनी में खालसा कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस अमृतसर के दीप कमल पहले स्थान पर रहे।