{"_id":"5942b41d4f1c1b8b098b4629","slug":"141497543709-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनमैन को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन जारी
ठेका मुलाजिम बोले, जब तक मांगें नहीं मानी जाती, राजेश का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गिल कालेानी डाबा लोहारा के रहने वाले 39 वर्षीय लाइनमैन राजेश कुमार की बीती रात करंट लगने से हुई मौत को लेकर ठेका मुलाजिमों का रोष प्रदर्शन जनता नगर पावरकॉम ऑफिस के बाहर दूसरे दिन भी जारी रहा।
पंजाब सरकार मुर्दाबाद और पावरकाम मुर्दाबाद के नारों के बीच मुलाजिम नेताओं बलिहार सिंह, मनराज सिंह और सिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जेई नशे में था। उसने बीती रात 11 केवी लाइन की मरम्मत के लिए लाइनमैन राजेश कुमार को भेजा था। उन्होंने बताया कि लाइनमैन राजेश कुमार की ड्यूटी घरेलू बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए लगती थीं। बीती रात हाईटेंशन लाइन की लीकेज होते ही जोरदार धमाका हुआ और लाइनमैन राजेश कुमार सड़क पर आ गिरा। उसको गंभीर जख्मी हालत में सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। नेताओं ने बताया कि राजेश कुमार के बुजुर्ग माता पिता अलग अलग रोगों से पीड़ित है। राजेश का एक बेटा भी है। घर की हालत काफी बुरी है। पीड़ित परिवार को इंसाफ के तौर पर मुआवजा दिलवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से परिवार की आर्थिक तौर पर मदद करने से हाथ खड़े कर दिए गए। मुलाजिम साथियों ने चेतावनी दीं कि जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ और जिम्मेवार ठेकेदार और जेई खिलाफ बनती कारवाई को अमल में नहीं लाया जाता,तब तक मृतक लाइनमैन का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
मृतक लाइनमैन राजेश कुमार की बहन कमलेश कुमारी ने मांग की कि उसके भाई के लड़के की उम्र इस समय 11 वर्ष है, जब वह नौकरी के योग्य हो जाए तो उसको बिजली विभाग में रेगुलर नौकरी दी जाए। उसने आरोपी जेई और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करके बनती कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की। शिमलापुरी पुलिस ने पावरकॉम के जेई संदीप सिंह और ठेकेदार बलविंदर सिंह के खिलाफ 304 ए के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।