फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी के माध्यम से

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी के माध्यम से

Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी के माध्यम से
सीयूसीईटी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
विज्ञापन

42 पोस्ट ग्रेजुएट और 30 पीएचडी कार्यक्रम में कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम के लिए सीयूसीईटी-2019 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक कंवल पाल सिंह ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी 2019) के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल से बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों ने सीयूसीईटी-2019 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन कुछ छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। जिसके कारण सीयूसीईटी अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र सीयूसीईटी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए 20 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जो कि 25 और 26 मई 2019 को आयोजित की जाएगी। 2019-2020 के शैक्षिक सत्र में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा 42 पोस्ट ग्रेजुएट और 30 पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और विभिन्न विद्यापीठ जैसे मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और पृथ्वी विज्ञान, वैश्विक संबंध, स्वास्थ्य विज्ञान, भाषा साहित्य और संस्कृति, विधिक अध्ययन और शासन, समाज विज्ञान, प्रबंधन, सूचना एवं संचार विज्ञान विद्यापीठ के तहत विधि शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, इतिहास, भूगोल, भूविज्ञान, समाज शास्त्र, जीवन विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्रबंधन फार्मास्युटिकल साइंसेज, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य विज्ञान, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार, अर्थशास्त्र, फार्माकोलॉजी, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, कला, पत्रकारिता और जनसंचार, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान और मनो विज्ञान आदि विषयों में प्रदान किए विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं।

पंजाब केंद्रीय विश्विद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा ‘ए ग्रेड’ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग के विश्वविद्यालय श्रेणी में 95 वें स्थान पर है। जो कि नव स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्रीय विश्वविद्यालय सयुंक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के माध्यम से मास्टर्स और डॉक्टोरल स्तर के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करता है। छात्र सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.cucetexam.in पर पूरा विवरण देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed