{"_id":"5c225ed7bdec2256d06c696e","slug":"131545756375-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकसाली का मतलब बना हुआ पुराना विश्वास-ब्रह्मपुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकसाली का मतलब बना हुआ पुराना विश्वास-ब्रह्मपुरा
विज्ञापन
टकसाली का मतलब बना हुआ पुराना विश्वास : ब्रह्मपुरा
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे शिअद (ट) के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. रतन सिंह अजनाला, महासचिव और मुख्य वक्ता सेवा सिंह सेखवां ने मंगलवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदी सभा में केवल धर्म की बात होनी चाहिए। सियासी कांफ्रेंस को बंद करने का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इस मौके पर केवल धर्म का प्रचार ही होना चाहिए। टकसाली शिरोमणि अकाली दल बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि टकसाली शब्द का मतलब पहले से बना हुआ पुराना विश्वास होता है। इसलिए संगत की भावना के मद्देनजर ही टकसाली शिरोमणि अकाली दल का गठन किया गया है। इस महान धरती पर वह कोई भी राजनीतिक बात नहीं करेंगे। इस मौके पर पार्टी वर्करों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उजागर सिंह बड़ाली, पूर्व विधायक वरिंदर सिंह ब्रह्मपुरा भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन-25जीबीजीपी02- फतेहगढ़ साहिब में नतमस्त होने आए टकसाली शिरोमणि अकाली दल प्रधान अमरीक सिंह अजनाला।