{"_id":"5abd1a874f1c1bc7618b4600","slug":"131522342535-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीयू अंतर मुकाबलों में ज्ञानी जैल सिंह कालेज का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीयू अंतर मुकाबलों में ज्ञानी जैल सिंह कालेज का विजेता
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीटीयू इंटर मुकाबलों में ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज का विजेता
फिरोजपुर के सुधीर सिंह बेस्ट एथलीट चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिनों से चल रही तीसरी इंटर कॉलेज महाराजा रंजीत सिंह पीटीयू एथलेटिक मीट वीरवार को संपन्न हो गई। इसमें डीएसओ हरप्रीत सिंह हुंदल और रजिस्ट्रार डॉ. प्रितपाल सिंह बतौर मुख्य मेहमान थे। इन खेलों में यूनिवर्सिटी से संबंधित 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें बंदा बहादुर कॉलेज फतेहगढ़ साहिब, बीएफसीईटी बठिंडा, एमआईएमआईटी मलोट, बीएचएसबीएटी, लहरागागा, बीजीआईईटी संगरूर, एसबीएसटीसी फिरोजपुर, एलपीन मोगा, जीजेडएससीसीईटी बठिंडा, एसवीआईईटी बनूड़ के नाम शामिल हैं।
आखरी दिन विजेता टीमों के डायरेक्टर स्पोर्ट्स सिकंदर सिंह सिद्धू और प्रिंसिपल मेजर जनरल डॉ. जीएस लांबा (वीएसएम) ने इनाम वितरित किए। इन मुकाबलों की ओवरऑल महिला/पुरुष चैंपियनशिप ट्रॉफी पर ज्ञानी जैल सिंह कैंपस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बठिंडा ने कब्जा किया। वहीं महिला मुकाबलों की रनर ट्रॉफी पर एलपाइन कॉलेज मोगा ने जीती। ओवरऑल विनर महिला चैंपियनशिप में मिमिट मलोट की टीम रही। वहीं रनरअप एलपाइन मोगा की टीम रही।
मार्च पास्ट की ट्रॉफी भी ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज बठिंडा को मिली। सौ मीटर दौड़ में सुधीर सिंह भगत सिंह टेक्निकल कैंपस फिरोजपुर को बेस्ट एथलीट चुना गया। महिला लांग जंप मुकाबलों में बाबा फरीद कालेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी बठिंडा की गुरशरन कौर बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। 200 मीटर दौड़ में कौशल सिंह मिमिट मलोट ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में बंदा बहादुर कॉलेज फतेहगढ़ साहिब के अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, दलजीत सिंह और ओंकार सिंह पहला स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर कालेज के तरसेम पहले स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ. जीएस लांबा ने समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाते कहा कि खेल पढ़ाई के साथ जरूरी है। वहीं इन खेलों में प्रो जतिंदरपाल सिंह रैना, उजागर सिंह, राजदीप कौर और यूनिवर्सिटी के अधिकारी की ओर से किए प्रयासों की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:28जीबीजीपी07: बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कालेज की अंतर कालेज खेल मुकाबलों की विजेता टीम मुख्यातिथि से ट्रॉफी हासिल करते हुए।