{"_id":"5a1eed5b4f1c1bee688be9b8","slug":"131511976283-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक दीवार से टकराई, दो की मौत
हलवारा (लुधियाना)। लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर गांव हलवारा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सिमरजीत सिंह और 24 वर्षीय राहुल के तौर पर हुई है। दोनों गांव अकालगढ़ कलां के निवासी हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर सिमरजीत सिंह की बीमार दादी का हाल जानने जा रहे थे। हलवारा में सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी आंख में पड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक घर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के आगे लगा लोहे का गेट उखड़ गया और दीवार भी गिर गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।