फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरमला-नैहला सड़क का निर्माण शुरू होने से चहके गांव वासी,वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

बरमला-नैहला सड़क का निर्माण शुरू होने से चहके गांव वासी,वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Thu, 27 Dec 2018 10:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
बरमला-नैहला सड़क का निर्माण शुरू होने से चहके गांव वासी,वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
बीबीएमबी मैनेजमेंट एक करोड़ रुपये खर्च करेगा
विज्ञापन

बरमला-नैहला सड़क का निर्माण शुरू होने से चहके ग्रामीण, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल के गांव बरमला व हिमाचल के जिला बिलासपुर के तहत पड़ते गांव नैहला को जोडने वाली सडक़ का निर्माण शुरू होने से गांव बरमला व नैहला के लोगों के चेहरे खिल उठे है। पत्रकारों से बात करते गांव तलवाड़ा के पूर्व सरपंच गुरबख्श राये वर्मा,दिलवाग सिंह चंदेल,डा.राम चंद्र ठाकुर, रमेश चंद, सुखदेव सैनी, चरण सिंह, कर्म चंद व सोहन सिंह इत्यादि ने कहा कि गांव बरमला से वाया सुरंग होकर गांव नैहला को जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर लोगों की भारी मांग थी क्यों कि उक्त सडक़ के निर्माण होने से गांव नैहले के मार्ग मात्र कुछ मीटरों का रह जाएगी जिससे लोगों के समय की काफी बचत होगी इस मांग को लेकर गांव वासियों ने प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष यह मांग जोर शोर से उठाई थी और राणा केपी सिंह ने यह मुद्दा बीबीएमबी मैनजमेंट से उठाया और राणा केपी सिंह के प्रयासों से इस सडक़ का निर्माण शुरू हुआ है। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतू बीबीएमबी के उप मुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने सड़क के निर्माण को मंजूरी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च आने की संभावना है और इसके निर्माण के बाद गांव वासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed