फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोबिंदगढ़ के चरनजीत ने जीती टेबिल टैनिस मुकाबला-

गोबिंदगढ़ के चरनजीत ने जीती टेबिल टैनिस मुकाबला-

Thu, 11 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ के चरनजीत ने जीती टेबिल टैनिस मुकाबला-
गोबिंदगढ़ के चरनजीत ने जीती टेबिल टेनिस मुकाबला
विज्ञापन

तीन दिवसीय जिला खेल मुकाबले समापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। खेल विभाग के तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल मुकाबले संपन्न हो गए हैं। मिशन तंदुरुस्त पंजाब अधीन अंडर-16 आयु वर्ग में कराए इन मुकाबलों में लड़के/लड़कियों ने टेबिल टेनिस मुकाबले में मंडी गोबिंदगढ़ का चरनजीत सिंह पहले, स्पिन मास्टर अकादमी ओपी स्कूल दूसरे और स्पिन मास्टर अकादमी जीपीएस स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। जिला खेल अफसर उपकार सिंह विर्क ने बताया कि लड़कियों के टेबल टैनिस मुकाबलों में जीपीएस मंडी गोबिंदगढ़ की टीम पहले और स्पिन मास्टर अकादमी मंडी गोबिंदगढ़ दूसरे स्थान पर रहे।
लडक़ों के वालीबाल मुकाबलों में एसएएस पब्लिक स्कूल कालेमाजरा की टीम पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खमाणों की टीम दूसरे और संत फरीद पब्लिक स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वॉलीबाल मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संघोल की टीम पहले स्थान ेपर रही जब कि गुरु नानक पब्लिक स्कूल खंट मानपुर की टीम दूसरे और डीपीएस स्कूल खेड़ी नौध सिंह की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लड़कों के कबड्डी मुकाबलों में गांव सहजादपुर की टीम पहले, सानीपुर की टीम दूसरे और बाग सिकंदर स्कूल टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की कबड्डी में मंडी गोबिन्दगढ़ की टीम पहले, ब्राह्मण माजरा टीम दूसरे और अतापुर टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के फुटबाल मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ी की टीम पहले, ऊमा राणा पब्लिक स्कूल संघोल की टीम दूसरे और बाबा बुद्ध दास फुटबाल अकादमी की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह लड़कियों के फुटबाल मुकाबलों में उमा राणा पब्लिक स्कूल संघोल की टीम पहले, अकाल अकादमी चुन्नी कलां टीम दूसरे और जीवनजोत पब्लिक स्कूल कोटला बडला टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लडक़ों के बास्किटबाल मुकाबलों में कोचिंग सैंटर बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कालेज टीम पहले, कोचिंग सैंटर इंडोर बास्किटबाल ग्राउंड मंडी गोबिंदगढ़ की टीम दूसरे और सैफरन सिटी स्कूल टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की इसी स्पर्धा में सैफरन स्कूल की टीम पहले, गार्डन वैली स्कूल चुन्नी कलां टीम दूसरे और सैकरट हार्ट स्कूल लड़कियां की टीम तीसरे स्थान पर रही।
लडक़ों के 28-30 किलो भार वर्ग के बाक्सिंग मुकाबलों में फैजुलापुर सरकारी स्कूल के प्रदीप सिंह पहले, संत फरीद स्कूल मंडी गोबिंदगढ़ का आयान खान दूसरे और संत फरीद स्कूल अमलोह का इंदरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 30 किलो से 32 किलो भार वर्ग के बाक्सिंग मुकाबलों में फैजुलपुर का करनवीर सिंह पहले और संत फरीद स्कूल गोबिंदगढ़ का अरनवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहा। बाक्सिंग के 32 किलो से 34 किलो भार वर्ग के बाक्सिंग मुकाबलों में फैजुलापुर का लवप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहा।

लडक़ों के कुश्ती मुकाबलों में गांव फिरोजपुर का सुखप्रीत सिंह पहले, बसी पठाना का गुरदित्त सिंह दूसरे और बसी पठाना का रमनवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के कुस्ती मुकाबलों में तरखाण माजरा की अमनदीप कौर पहले और पवनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही।
फोटो कैप्शन:11जीबीजीपी02: फतेहगढ़ साहिब में जिला स्तरीय खेल मुकाबलोंमें फुटबाल मुकाबले में दांव पेंच लगाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed