{"_id":"5bb24f75867a55239a79308f","slug":"121538412405-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे बुजुर्गो तथा माता पिता का समाज की तरक्की में बहुत बड़ी भूमिका: डा. शेना अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे बुजुर्गो तथा माता पिता का समाज की तरक्की में बहुत बड़ी भूमिका: डा. शेना अग्रवाल
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुढ़ापा जिंदगी की दूसरी पारी: एडीसी
सिटीजन दिवस पर सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आयोजित किया जिलास्तरीय सेमीनार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हमारे बुजुर्ग और माता-पिता का समाज की तरक्की में बहुत अहम भूमिका है। उनके मार्गदर्शन में ही आज हम हर क्षेत्र में नाम कमा रहे है और तरक्की की नई मंजिल छू रहे है। यह बातें एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने गुरु नानक देव भवन में सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर सेसिटीजन दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय सेमीनार में कहे।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पुराने समय से ही हमारे भारतीय समाज तथा परंपरा में सांझे परिवारों का बहुत महत्व रहा है। इस रीति को आगे बढ़ाते हुए हमें आज ही बुजुर्गों को पूरा सत्कार देना चाहिए। सांझे परिवार में रहते हुए हम तरक्की करने के साथ और खुशहाल जिंदगी का आनंद ले सकते है। उन्होंने समारोह में हाजिर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि रिटायरमेंट जिंदगी का अंत नहीं है, बल्कि यह जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत है। इस समय का इस्तेमाल जिंदगी के कुछ अधूरे रहते कामों को पूरा करने और समाज सुधार के लिए की जा सकती है।
उन्होंने समूह जिला वासियों को अपील की कि वह अपने बुजुर्गो का दिल से सत्कार करें ताकि सभ्यक समाज की सिर्जना की जा सके। समारोह को संबोधित करते हुए ज िला सुरक्षा आफिसर हरमेश सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से बुुजुर्गो की सुरक्षा के लिए कुछ नियम, कानून बनाए गए है। अगर किसी भी बुजुर्ग की उनके परिवार की ओर से देख भाल नहीं की जाती या घरों से निकाल दिया जाता है तो वह बुजुर्ग अपनी शिकायत सामाजिक सुरक्षा विभाग से कर सकता है। कानून के अनुसार उस बुजुर्ग को बनते हक दिलाए जाएंगे। बुुजुर्गों को दोशाला देकर सम्मानित किया गया। सेहत विभाग ने बुजुर्गों की सेहत की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया।