फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   20 फरवरी को 5 खेलों में खिलाड़ी दिखा सकेंगे दमखम

20 फरवरी को 5 खेलों में खिलाड़ी दिखा सकेंगे दमखम

Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
20 फरवरी को 5 खेलों में खिलाड़ी दिखा सकेंगे दमखम
र्साइं ट्रेनिंग सेंटर लुधियाना के होंगे ट्रायल
विज्ञापन

20 फरवरी को 5 खेलों में खिलाड़ी दिखा सकेंगे दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से 20 से 22 फरवरी तक तीन दिवसीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें एथलेटिक्स, जूडो, हैंडबाल, वेटलिफ्टिंग और टेबल टेनिस के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस बारे में साईं ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि यह ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम में करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें 12 से 18 उम्र वर्ग के अंतर्गत खिलाड़ी व्यक्तिगत गेमों में हिस्सा लेंगे। जबकि 10 से 14 वर्षीय खिलाड़ी हैंडबाल गेम के ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्कीम के लिए उन खिलाड़ियों को चुनने की प्राथमिकता रहेगी, जिन्होंने नेशनल और स्टेट स्तर पर पहली तीन पोजीशन हासिल की हो। उनके मुताबिक खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी को सुबह साढ़े 9 बजे मल्टीपर्पस हाल में होगी। इसके लिए खिलाड़ी उम्र प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धियों के सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड आदि की ओरीजनल और फोटोकॉपी लेकर आएं। चयनित खिलाड़ियों को साईं की तरफ से मेडिकल असिस्टेंस, स्पोर्ट्स किट, शिक्षा भत्ता, इंश्योरेंस कवर आदि की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed