फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शिक्षा मंत्री पर भडके बसपा वर्कर, फूंका पुतला

शिक्षा मंत्री पर भडके बसपा वर्कर, फूंका पुतला

Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री पर भडके बसपा वर्कर, फूंका पुतला
बसपाइयों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

सरकार पर लगाया शिक्षा के निजीकरण की कोशिश करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बसपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व सेहत सेवाओं का निजीकरण करने की कोशिश, सरकारी स्कूलों में बच्चों को सर्दी की वर्दियां, वजीफा और सेशन के अंत तक पूरी किताबें मुहैया नहीं कराने के खिलाफ सोमवार को कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बसपाइयों ने गांव वजीदके में रोष मार्च कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह टिब्बा ने कहा कि प्रदेश सरकार कई ओर से आठ सौ सरकारी स्कूल बंद करने, दलित विद्यार्थियों के वजीफे नहीं देने, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम सुचारु ढंग के साथ नहीं चलाने, सर्दी की वर्दियां नहीं बांटने, सेहत व शिक्षा संस्थान को निजी हाथों में देने के फैसले किए जा रहे हैं, जिस को बसपा किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दलितों, पिछड़े वर्गों के कानूनी हकों का हनन कर रही है।
विज्ञापन

रमसा, एसएसए अध्यापकों के वेतन में भारी कटौती करके सरकार उसने भद्दा मजाक कर रही है। ठेका आधारित कर्मचारियों को पक्के नहीं किया जा रहा। इस मौके पर बसपा के हलका महल कलां के प्रधान डॉक्टर सोमा सिंह गंडेवाल, डॉ. बीआर अंबेडकर यूथ क्लब के प्रधान मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष जगजीवन सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह, महासचिव संदीप सिंह, सहायक सचिव हरदीप सिंह, सलाहकार लखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, चमकौर सिंह टिब्बा, प्रेस सचिव अमनदीप सिंह, गोबिंद सिंह, मनदीप कौर, बलजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, रणवीर कौर, संदीप कौर, रणजीत कौर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed