फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भगवंत मान ये ये मुद्दे उठाएंगे आखिरी बजट शैशन में

भगवंत मान ये ये मुद्दे उठाएंगे आखिरी बजट शैशन में

Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान ये ये मुद्दे उठाएंगे आखिरी बजट शैशन में
दिल्ली की तर्ज पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे केंद्र: भगवंत मान
विज्ञापन

बजट सेशन से पहले बोले सांसद-बरगाड़ी और स्वामीनाथन आयोग का मुद्दा होगा अहम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। आम आदमी पार्टी के प्रधान व संगरूर से आप के सांसद भगवंत मान ने बजट सेशन में जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि 31 जनवरी से 13 फरवरी तक आखिरी बजट सेशन संसद में होने जा रहा है। मान ने कहा कि वह संसद में किसानों की समस्याओं का मुद्दा जोरशोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएंगी, लेकिन मोदी सरकार वादे से भाग गई और अब तक स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू नहीं की। इस कारण किसान कर्ज में दबा है। अगर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो जाए तो किसानों की आमदनी बढ़ सकती है और किसानों के बड़ी राहत मिल सकती है। सांसद मान ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दीं है और कैप्टन सरकार की भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट तुरंत लागू करे। सांसद मान ने कहा कि इसके इलावा वह संसद में एससी, बीसी बच्चों के वजीफे की मांग जोरशोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दसवीं से पहले और दसवीं कक्षा के बाद वाला मिलने वाला एससी, वीसी बच्चों के वजीफे की राशि केंद्र या स्टेट सरकारें खुद ही खुर्दबुर्द कर जातीं है, जोकि एससी, बीसी बच्चों से बहुत बड़ी धक्केशाही व बेइंसाफी है, इस मुद्दे को संसद में जोरशोर से उठाया जाएगा। सांसद मान ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या जो पूरे देश में विकराल रूप धार कर चुकी है, इस मुद्दे को भी पूरी गर्मजोशी से उठाया जाएगा। सांसद मान ने कहा कि इसके अलावा जरूरत मंद लोगों की लगी पेंशनों संबंधी, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्करों की मांगों के संबंध में भी वह संसद में आवाज उठाएंगे। मान ने कहा कि वह सरकारी अस्पतालों व सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने संबंध में भी संसद में बात रखेंगे। मान ने कहा कि बरगाड़ी कांड में एक पूर्व एसएसपी व पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर को पकड़ा है, लेकिन गोली चलाने का आदेश देने वालों को अभी तक नहीं पकड़ा, उनकी गिरफ्तारी के लिए संसद में जोरशोर से आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर सांसद मान के साथ विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी इत्यादि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed