फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पैसे लेन देन के कारण था परेशान, फंदा लगा दे दी जान

पैसे लेन देन के कारण था परेशान, फंदा लगा दे दी जान

Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
पैसे लेन देन के कारण था परेशान, फंदा लगा दे दी जान
तंगी से परेशान युवक ने खुदकुशी की
विज्ञापन

लुधियाना। आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे मानक इंक्लेव निवासी सतमीत सिंह (40) ने रविवार की देर शाम को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घ्सूचना मिलने के बाद थाना सदर कीचौकी बसंत एवेन्यू के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार सतमीत सिंह एलईडी लाइटं का काम करता था। कंपनियों की देनदारी और कुछ लोगों से पैसे लेने थे। जिस वजह से वह काफी परेशान था। रविवार की शाम उसने पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा किया और बोला कि वह उसे कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दे। जब तीनों नहीं गए तो फिर से झगड़ा कर चार गली छोड़ अपने भाई के घर चले जाने को कहा। सतमीत की पत्नी और बच्चे बड़े भाई को बुलाने गए। पीछे से सतमीत ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब वह करीब 15 मिनट बाद वपिस आए तो सतमीत का शव फंदे से लटक रहा था। एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed