{"_id":"5c2f88c8bdec22048c550eee","slug":"11546619080-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन दौरा करने आए जीएम से मिलने पहुंचे मेयर संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन दौरा करने आए जीएम से मिलने पहुंचे मेयर संधू
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का दौरा करने आए जीएम से मिलने पहुंचे मेयर संधू
जगरांव पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जीएम से की बात
जीएम ने जून तक निर्माण कार्य पूरा करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नगर निगम की तरफ से जर्जर करार दिए जा चुके जगरांव पुल के एक हिस्से के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नगर निगम के मेयर बलकार सिंह संधू शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का दौरा करने पहुंचे जीएम नॉर्दर्न टीपी सिंह से मुलाकात करने पहुंच गए। उनके साथ जिला कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत गोगी और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव राजा भी उपस्थित थे। इस दौरान मेयर बलकार सिंह संधू ने जीएम से जगरांव पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर बात की और अब तक की सारी स्थिति से अवगत कराया। मेयर ने उन्हें यह भी कहा कि जगरांव पुल के निर्माण कार्य की वजह से शहर का ट्रैफिक काफी खराब हो चुका है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद जीएम टीपी सिंह ने उन्हें जून 2019 तक जगरांव पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
नार्दन रेलवे के जीएम टीपी सिंह शुक्रवार को रेलवे स्टेशन दौरा करने के लिए पहुंचे थे। जब इस बात का पता मेयर बलकार सिंह संधू को पता चला तो वह जिला कांग्रेस प्रधान और यूथ कांग्रेस प्रधान के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सभी नेताओं ने जीएम से कहा कि रेलवे की मांग के मुताबिक नगर निगम ने पैसा भी जमा करवा दिया। पुल निर्माण में अड़चन बन रहे अवैध निर्माण को हटाकर रेलवे को पूर्ण सहयोग दिया। इस सब के बावजूद पुल निर्माण में लेट-लतीफी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर का ट्रैफिक भी पूरी तरह से खराब है। जीएम ने जीएम पूरे मामले की जानकारी ली और अधिकारियों के साथ विचार विर्मश करने के बाद नेताओं को आश्वासन दिया कि पुल का काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। जिसे जून 2019 तक जनता को सौंप दिया जाएगा। मगर नेताओं ने उनसे मांग की है कि इस पुल निर्माण में तेजी लाई जाए और पुल वैसाखी के पर्व पर जनता को सौंप दिया जाए। उल्लेखनीय है कि इस पुल निर्माण में बिना वजह हो रही देरी को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कई बार निर्माण एजेंसी व रेलवे अधिकारियों को तेजी से काम न निपटाने पर झाड़ लगाई है। वहीं रेल मंत्री के समक्ष भी पुल निर्माण में देरी का मामला जोर शोर से उठाया है।
--विकास मल्होत्रा, 4 जनवरी