{"_id":"5c19280cbdec2256c73ec6b4","slug":"11545152524-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ व जगदीश टाईटलर को भी सजा होनी चाहिए-लौंगोवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ व जगदीश टाईटलर को भी सजा होनी चाहिए-लौंगोवाल
विज्ञापन
कमलनाथ और टाइटलर को भी सजा होनी चाहिए : लौंगोवाल
साहिबजादों का शहीदी दिवस बाल दिवस के तौर पर मनाने को केंद्र को लिखेंगे पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने सज्जन कुमार पर कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार के अलावा कमलनाथ और जगदीश टाइटलर को भी सजा होनी चाहिए। सज्जन कुमार हमेशा अपनी सियासी रहनुमाई के कारण ही बचते रहे हैं। बड़ा अफसोस है कि सिखों के हत्यारों को बड़े-बड़े ओहदे दिए जा रहे हैं। दंगा पीड़ितों को एसजीपीसी ने हमेशा ही सहयोग दिया है और दंगों की मुख्य गवाह बीबी जगदीश कौर को भी कमेटी ने कई साल तक कोर्ट में जाने तक सुरक्षा प्रदान की है और उन्हें कानूनी मदद भी की गई। आगे से भी यह सहयोग जारी रहेगा।
फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए लौंगोवाल ने कहा कि छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह जी की अतुल शहादत को देश भर में बाल दिवस के तौर पर मनाने के लिए वह केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को पत्र लिखेंगे। इससे पहले शिरोमणि कमेटी अपने सभी शिक्षण संस्थानों में साहिबजादों की शहादत को बाल दिवस के तौर पर मनाएगी। उन्होंने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 26 से शुरू होने वाली शहीदी सभा की तैयारियों को लेकर बैठक की और प्रशासन से संगत को हरसंभव सहयोग करने की अपील भी की। बैठक के दौरान एसजीपीसी प्रधान ने लंगर कमेटियों से अपील की कि सभा में सादे लंगर लगाए जाएं। ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर न बजाए जाएं, लंगर लगाने वाले अपने गांवों का नाम पट्टी पर जरूर लिखें। पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि लंगर में राशन लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आने दी जाए और ड्यूटी पर आने वाले एसजीपीसी के किसी भी मुलाजिम या सेवादार को सहयोग किया जाए। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भी किया।
28 को सुबह 9 बजे रवाना होगा नगर कीर्तन
लौंगोवाल ने बताया कि शहीदी सभा के अंतिम दिन 28 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा जिसकी समाप्ति दोपहर 1 बजे अरदास के बाद होगी।
विज्ञापन
सियासी मंच न सजाने का स्वागत
लौंगोवाल ने इस बार भी शहीदी सभा में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से सियासी कांफ्रेंस न करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी दीवान टोडर मल हाल में अपनी धार्मिक स्टेज करेगी जहां साहिबजादों की शहादत से जुड़े इतिहास, रागी-ढाडी और कीर्तन दरबार आदि कार्यक्रम होंगे।
फोटो कैपशन-18जीबीजीपी01-फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा को लेकर जिला प्रशास्निक अधिकारियों से बैठक करते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंदग सिंह लौंगोवाल।