फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   माता गुजरी कालेज ने जीती युवक मेले की ओवरऑल ट्रॉफी

माता गुजरी कालेज ने जीती युवक मेले की ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
माता गुजरी कालेज ने जीती युवक मेले की ओवरऑल ट्रॉफी
माता गुजरी कालेज को ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवक मेले में 22 स्वर्ण, 26 रजत और 10 कांस्य पदक मिले
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। माता गुजरी कॉलेज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के क्षेत्रीय युवक मेले और लोक मेले की ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉलेज की इस शानदार सफलता पर एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने बधाई भी दी है।
कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ कश्मीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों को बधाई देते कहा कि कालेज ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा करने के साथ-साथ विभिन्न मुकाबलों में 14 ट्राफियां हासिल की हैं। इस युवक मेले में कालेज के विद्यार्थी अभिषेक को बेस्ट अभिनेता तथा किरण को गिद्दा क्वीन घोषित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के डीन अकादमिक प्रो. बिक्रमजीत सिंह संधू ने कहा कि यह सफलता अध्यापकों और विद्यार्थियों की सख्त मेहनत का प्रमाण है। प्रो. अनुप्रीत सिंह टिवाना, डीन सांस्कृतिक मामले ने बताया कि इस युवक और लोक मेले में विद्यार्थियों ने सभी 64 मुकाबलों में हिस्सा लिया गया, जिसमें 22 स्वर्ण, 26 रजत और 10 कांस्य पदकों पर कब्जा किया है। आनरेरी सचिव रणजीत सिंह लिबड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed