फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जिला कांग्रेस प्रधान के पोस्टर में से विधायक आशु की फोटो गायब, रिश्तों में आई दरार

जिला कांग्रेस प्रधान के पोस्टर में से विधायक आशु की फोटो गायब, रिश्तों में आई दरार

Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस प्रधान के पोस्टर में से विधायक आशु की फोटो गायब, रिश्तों में आई दरार
पोस्टर से विधायक की फोटो गायब, रिश्तों में आई दरार
विज्ञापन

मेयर कुर्सी के लिए साथ न देने के कारण इलाका विधायक के साथ जिला प्रधान की अनबन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर के हल्का पश्चिमी से विधायक भारत भूषण आशु गुट के पार्षद और विधायक के खासमखास समझे जाने वाले जिला कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत गोगी ने बगावती रुख अपना लिया है। शहर के सोशल मीडिया पर जिला कांग्रेस प्रधान और पार्षद गुरप्रीत गोगी के सारे पोस्टरों से अब विधायक आशु की फोटो गायब हो गई है। सियासी पंडितों की माने तो इस बगावती सुर के पीछए मेयर की कुर्सी है। नगर निगम चुनाव के बाद मेयर की कुर्सी के लिए दावेदारों में गुरप्रीत गोगी भी शामिल थे। जिसके लिए विधायक आशु ने उसका ज्यादा साथ नहीं दिया। इसके बाद ही पार्षद गोगी ने विधायक आशु का साथ छोड़ सीधे ही दिल्ली और चंडीगढ़ दरबार में पहुंच कर ली थी।
जिला प्रधान गोगी चौथी बार पार्षद चुने गए है। पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान पार्षद गोगी विधायक आशु और लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के काफी नजदीक आ गए थे। जिला प्रधान गोगी भी हमेशा ही आशु और बिट्टू के साथ ही नजर आते थे और हर स्टेज पर विधायक आशु और गोगी एक दूसरे की काफी तारीफ भी की जाती थी। लेकिन नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद विधायक आशु और जिला प्रधान गोगी के रिश्तों में खटास आ गई। मेयर की कुर्सी के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार आशु के हलके में से थे। जिनमें से सबसे आगे बलकार सिंह संधू, फिर गुरप्रीत गोगी थे। लेकिन विधायक आशु की तरफ से बलकार सिंह को मेयर की कुर्सी के लिए पीठ थपथपा देने के कारण जिला प्रधान गोगी विधायक आशु से नाराज हो गए और उन्होंने अपनी यह नाराजगी सरेआम पोस्टर में दिखानी शुरु कर दी। जिला प्रधान गोगी की तरफ से शहर में सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्टर पर बधाइयों के बोर्ड से जिला प्रधान ने इलाका विधायक की फोटो गायब कर दी। बोर्ड पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रधान और सांसद सुनील जाखड़ और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की है। उधर जिला कांग्रेस के प्रधान गुरप्रीत गोगी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। विधायक आशु उनके इलाके के विधायक के साथ साथ भाई भी है। अगर कोई अनबन होगी तो वह खुद सुलझा लेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान बनाने में विधायक आशु का बड़ा योगदान
पार्षद से गुरप्रीत गोगी को कांग्रेस पार्टी का जिला प्रधान बनाने में विधायक भारत भूषण आशु का बड़ा योगदान रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवाड़ी के खास रहे पवन दिवान को कुर्सी से उतारने के बाद विधायक आशु और सांसद बिट्टू के सदका ही जिला प्रधान गोगी को कुर्सी मिली थी। जोकि पिछले कई सालों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--विकास मल्होत्रा, 5 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed