फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेतीबाड़ी नीति आम किसान को समझ में आने वाला दस्तावेज होगा: जाखड़

खेतीबाड़ी नीति आम किसान को समझ में आने वाला दस्तावेज होगा: जाखड़

Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खेतीबाड़ी नीति आम किसान को समझ में आने वाला दस्तावेज होगा: जाखड़
माहिरों ने नई कृषि नीति पर किया मंथन
विज्ञापन

कृषि नीति आम किसान को समझ में आने वाला दस्तावेज होगी: जाखड़
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब राज्य किसान आयोग के चेयरमैन अजय वीर जाखड़ ने गुरु अंगद देव वेटरिनरी एवं एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डा. अमरजीत सिंह नंदा, यूनिवर्सिटी के डीन, डायरेक्टर व सीनियर अध्यापकों से मीटिंग की। पंजाब के खेतीबाड़ी कमिश्नर डा. बलविंदर सिंह सिद्धू भी उनके साथ मौजूद रहे।

मीटिंग में मुख्य तौर पर पशुधन, मुर्गी तथा मछली पालन धंधे का नई कृषि नीति में योगदान के बारे में विचार सांझे किए। गौर हो कि पंजाब सरकार किसानी की दशा व दिशा को बेहतर करने के लिए खेतीबाड़ी नीति के निर्धारण संबंधी पहल के आधार पर तथा बड़ी तेजी से काम कर रही है। इस सिलसिले में पशुधन धंधे की भूमिका, फायदे तथा भविष्य योजनाओं के नीति निर्धारण के लिए जाखड़ ने यूनिवर्सिटी कैंपस में यह बैठक रखी थी। जाखड़ ने कहा कि इस नीति पर पंजाब विधान सभा में खुले विचार पेश किए जाएंगे, ताकि आम किसान के लिए जरुरी दस्तावेज बन सके। उन्होंने कहा कि छोटे बड़े सभी तरह के किसानों से विचार लिए जाएंगे। यह नीति आम मनुष्य की रोजी रोटी से संबंधित है। इसलिए यह आसान तथा समझ में आने वाली भाषा में होनी चाहिए। इस नीति के लागू होने से सरकार इसके संबंधित पक्षों का पूर्ण ख्याल रखते हुए इसे सही ढंग से लागू करेगी। डा. अमरजीत सिंह नंदा ने खेतीबाड़ी नीति को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पशुधन धंधे बेहतर और मुनाफे वाला बनेगा। बेहतर नीकि से लोगो को पशु पालन धंधों में रोजगार देने में समर्थ बनाया जा सकता है। पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज के डीन डा. सिमरत सागर सिंह ने यूनिवर्सिटी के कार्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed