फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंतर जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

अंतर जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 30 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अंतर जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
क्लासिकल सांग में अर्शजोत प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से 11वीं अंतर जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन इश्मीत अकादमी में किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न वर्गों में पहले छह पुरस्कार जीते। सोलो क्लासिंग सांग में अर्शजोत, सोलो भजन गायन में महक, सीनियर लेवल के अंतर्गत एकल भजन गायन में अमन राजपूत, जूनियर ग्रुप सांग में महक, प्रेरणा, मान्या, मयंक, योहांस और ध्रुव गोयल, सेमी क्लासिक डांस में तान्या सिंह, क्लासिकल डांस में अक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

सहोदय की ओर से शैम रॉक क्रिश्चियन स्कूल में प्रतियोगिताएं करवाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय विद्या मंदिर स्कूल किचलू नगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पांच की निवृत्ति ने हिंदी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रथम, कक्षा चार की काश्वी ने अंग्रेजी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed