{"_id":"593eb7241126f425548b45b9","slug":"11497282340-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एसडीएम खन्ना के दफतर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एसडीएम खन्ना के दफतर के बाहर दिया धरना
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली पट्टी बांध गरजे किसान
- एमपी के आंदोलित किसानों के समर्थन में खन्ना और पायल में धरना-प्रदर्शन
- समराला में निकाला रोष मार्च, केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना ।
मध्य प्रदेश में आंदोलित किसानों के समर्थन में सोमवार को यहां किसानों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। किसानों ने इस दौरान खन्ना तथा पायल में एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया। वहीं समराला में रोष मार्च निकाला गया। खन्ना में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के जिला प्रधान नरिंदरजीत सिंह ईसड़ू के नेतृत्व में एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। किसान सिर पर काली पट्टियां बांधकर धरने में पहुंचे और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की गई।
प्रदर्शन और धरने में शामिल किसानों ने कहा कि खेतीबाड़ी का धंधा घाटे का धंधा बन गया है। मध्य प्रदेश में किसानों ने अपनी आर्थिक हालत के चलते लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। ऊपर से वहां की सरकार के इशारे पर पुलिस ने फायरिंग कर किसानों की जान ले ली। धक्केशाही किसी कीमत पर सहन नहीं होगी। किसानों का आंदोलन देश भर में चलेगा और मांगें पूरी कराकर ही दम लिया जाएगा।
इस बीच समराला में श्री माछीवाड़ा साहिब ब्लाक प्रधान सुखविंदर सिंह की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की तरफ से रोष मार्च निकाला गया, जो डब्बी बाजार से लेकर एसडीएम दफ्तर तक निकला।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के रवैये पर भी उठाई उंगली
पायल में भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) की तरफ से सौदागर सिंह घुडाणी की अगुवाई में एसडीएम दफ्तर बाहर धरना दिया। धरने के दौरान पंजाब सरकार की ओर से किसानों से किए कर्ज माफी के वादे पर कोई गौर न करने पर भी विरोध प्रकट किया गया। कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार का रवैया भी ठीक नहीं है।